Sunday, 29 March 2020

कोरोना के डर से नौकरों को दे दी छुट्टी, अब रसोई घर में आम लड़की की तरह बनाती दिखी रोटियां

भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 13 में पार्टिसिपेट करने के बाद अभिनेत्री हिमांशी खुराना लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आ गई है। आजकल वो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने लगी है। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन के लिए लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में हिमांशी खुराना भी सरकार के इस आदेश का भरपूर पालन कर रही है।



कुछ दिन पहले हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को कोरोना वायरस से सतर्क रहने की सलाह भी दी थी। वह इस वायरस को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस है और ऐसे में उन्होंने अपने घर के सभी नौकरों को भी कुछ दिनों के लिए छुट्टी दे दी है। फ़िलहाल वह मुंबई में अपने फ्लैट पर अकेली रह रही है।

इसी बीच अब हिमांशी की कुछ और लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में वह अपनी रसोई घर में रोटियां बनाती हुई दिख रही है। नौकरों को छुट्टी देने के बाद घर का सारा काम अब उन्हें ही करना पड़ रहा है। वह किचन में एकदम एक साधारण लड़की की तरह रोटियां बना रही है। उन्हें देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि वह टीवी जगत की इतनी बड़ी अभिनेत्री है।





हिमांशी खुराना बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके आसिम रियाज के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहती है। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते रहते हैं। शो से बाहर निकलने के बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। इसके अलावा वे दोनों कुछ प्रोजेक्ट को लेकर भी काम कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन को अपना पति बनाना चाहती है उनसे 16 साल छोटी यह अभिनेत्री

आज हम आपको साउथ की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जो ऋतिक रोशन को अपना पति बनाना चाहती है। तो चलिए शुरू करते हैं।


हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री के तमन्ना भाटिया है। फिल्म बाहुबली में अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि यदि कभी मौका मिले तो वह ऋतिक रोशन को अपने पति के रूप में देखना चाहेंगी।


उन्होंने आगे बताया कि वह फिल्म में नो किसिंग पॉलिसी का इस्तेमाल करती है। यदि उन्हें ऋतिक रोशन के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिले तो वह अपनी इस पॉलिसी को तोड़ देंगी। तमन्ना भाटिया ही नहीं ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा रखती है।


बात करें तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला से अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे साउथ फिल्मों में अभिनय करती है। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।



काजल अग्रवाल ने कहा - ये है मेरे सपनों का राजकुमार - जानकर यकीन नहीं होगा

काजल अग्रवाल ने कहा - ये है मेरे सपनों का राजकुमार - जानकर यकीन नहीं होगा
दोस्तों कैसे हैं आप लोग, आज हम आपको काजल अग्रवाल के सपनों के राजकुमार के बारे में बताएंगे जिसके बारे में उन्होंने फिल्मीबीट के एक इंटरव्यू में कहा था और उस अभिनेता को आप भी बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं और पूरा भारत देश उन्हें पसंद करता है तो उनके बारे में जानते हैं और यदि पसंद आए तो लाइक और फॉलोअर्स जरूर कीजिएगा ।


कौन है काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है, जों अधिकतर तेलगू फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। वे तमिल और हिन्दी सिनेमा में भी पदार्पण कर चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत एक हिन्दी फिल्म क्यूँ! हो गया ना... से शुरू की। जिसमें इन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के साथ अभिनय किया था।

काजल अग्रवाल का इंटरव्यू

फिल्मीबीट के एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आपके सपनों की राजकुमार कौन है तो उन्होंने मजाकिया लहजे में अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम बताया जो थे अजय और उस समय अजय भी उनके साथ ही थे काजल अग्रवाल ने कहा कि अजय उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं जिन्हें कभी भी कॉल कर सकती हैं और उनके जीवन में जब भी परेशानी आती है तो वह अजय को ही बताती है ।


अजय और काजल अग्रवाल ने कई बार अपने अफेयर के अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि वह दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और मरते दम तक वह लोग एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त बने रहेंगे हालांकि मजाकिया लहजे में काजल अग्रवाल ने यह भी कहा कि मेरे सपनों के राजकुमार अजय है ।


दोस्तों, आपको अजय के साथ किस अभिनेत्री की जोड़ी ज्यादा पसंद आती है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ऐसी ही बॉलीवुड से जुड़ी खबरें पानी के लिए लाइक करें कमेंट करें शेयर करें 

जब करीना कपूर खान ने अपने और ऋतिक रोशन के बारे में बताई कुछ पुरानी बाते

ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान सबसे हॉट ऑन-स्क्रीन जोड़ों में से एक थे। वास्तव में, उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने अटकलें लगाईं कि उनके रोमांस ने यादे (2001) और मै प्रेम की दीवानी हूं (2003) के निर्माण के दौरान स्क्रीन पर काम किया।

2002 में सिमी गरेवाल के साथ उनके शो रेंडेवस विद सिमी ने करीना से पूछा कि क्या वह उनके और ऋतिक के बारे में "मतलबी, गपशप" से परेशान हैं। "जो कुछ भी वे मेरे बारे में लिखते हैं वह मुझे परेशान करता है," उसकी प्रतिक्रिया थी।
जब कहा जाता है, तो करीना ने कहा, "यदि आप प्रसिद्ध हैं, तो आप के बारे में बात करने के लिए बाध्य हैं। एक अभिनेता या अभिनेत्री होने के नाते, यह हिस्सा और पार्सल है। जब तक संबंधित लोगों और परिवारों को पता है कि क्या महत्वपूर्ण है, यही मायने रखता है। ”


करीना से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने ऋतिक के परिवार के साथ लिंक-अप अफवाहों पर चर्चा की है। “नहीं, स्पष्ट करने के लिए कुछ भी नहीं था, क्योंकि यह एक मजाक की तरह था। मेरा मतलब है, यह अभी भी एक मजाक है। लेकिन एक बात जो स्पष्ट है कि मैं कभी भी किसी भी तरह से ऋतिक के साथ अपनी दोस्ती को प्रभावित नहीं होने दूंगा। निश्चित रूप से नहीं, ”उसने कहा।

यह भी पढ़े | फराह खान बॉलीवुड से कहती हैं कि वर्कआउट वीडियो शेयर करना बंद करें: us हममें से कुछ लोगों को अपने आंकड़ों से बड़ी चिंता है ’

“हम अभी भी सेट पर पागल हैं। लोगों ने हमें चुप रहने और चुप रहने के लिए कहा, हम अभी भी बच्चों की तरह नहीं जा रहे हैं, “उसने कहा।

करीना ने कहा कि वह रितिक की टांग खींचना पसंद करती थी और किसी की अतिसक्रिय कल्पना के कारण सिर्फ उसके आसपास अलग व्यवहार शुरू करने वाली नहीं थी। "मैं ऐसा नहीं करने जा रही हूं क्योंकि मैं जिस तरह से हूं और यह है कि मैं कैसा होने जा रहा हूं," उसने कहा।


रितिक और करीना ने साथ में यादे, कभी खुशी कभी गम और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

इन तस्वीरो को देख यह बात सही लगती हे – हुस्न वालों को संवरने की क्या जरूरत है, वो तो…

फिल्मी दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज के समय में किसी के पहचान की मोहताज नहीं है| तमन्‍ना भाटिया ने साल 2019 के शुरुआत में ही 2 हिट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दी थी| तमन्‍ना अपने फैंस को एंटरटेन करने में कभी पीछे नहीं रहती है|
तमन्ना ने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु, तमिल, मराठी और कन्नड़ फिल्मो में भी अभिनय किया है। तमन्ना ने पहले एक मॉडल और फिर डांसर के रूप में अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी|तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था|

तमन्ना ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चाँद सा रोशन चेहरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इस फिल्म के समय वो केवल 15 साल की थी और उनका वज़न 28 किलो था| अपने इंटरव्यू द्वारा उन्होंने बात की जानकारी दी है|


Saturday, 28 March 2020

इस अभिनेत्री का फिगर है काफी हॉट, तस्वीरें देख मदहोश हो जाएंगे!

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका हमारे आज के इस लेख में दोस्तो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं। जिन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको ऐसे में एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं जिसका फिगर काफी काफी हॉट है। इनकी तस्वीरें देख आप भी मदहोश हो जाएंगे।

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस अभिनेत्री की आज हम बात कर रहे हैं उस अभिनेत्री का नाम इलियाना डिक्रूज है। इलियाना डिक्रूज एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जो मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं। उन्होंने अपना कैरियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया और 2006 में वाय.वी.एस चौधरी की तेलुगू फिल्म देवदासु से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की।
दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह साउथ की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। इनकी फिल्में दर्शको को काफी पसंद आती हैं। इन्होंने अपने अब तक के करियर में कई रोमांटिक, मनोरंजन और एक्शन से भरपूर फिल्मों में काम किया है।

52 की उम्र में भी है बला की खूबसूरत, फिल्मों से है दूर फिर भी करती है लाखों दिलों पर राज

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां जिनकी उम्र ज्यादा है लेकिन उन्होंने खुद को इतना फिट रखा हुआ है कि उनके चेहरे से उनकी सही उम्र का पता लगाना बेहद ही मुश्किल हैं. इनमे से एक माधुरी दीक्षित भी हैं, जिन्होंने अपने समय में कई बड़ी फिल्मों में काम किया. माधुरी 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं, जो बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं.
52 की उम्र में भी है बला की खूबसूरत


माधुरी को बचपन से डांस का शौक था. इसलिए शुरुआत से ही ये डांस में अव्वल रही हैं. इसके साथ ही ये निरंतर योगा करती आ रही हैं. यही वजह है कि इन्होने खुद को इतना फिट रखा हुआ है कि 52 साल की उम्र में भी ये 30 साल की नजर आती हैं. आज भी ये खूबसूरती के मामले में कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं.
फिल्मों से है दूर फिर भी करती है लाखों दिलों पर राज


माधुरी ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की थी. इसके बाद धीरे-धीरे इन्होने फिल्मों से दूरी बना ली. फिलहाल इनके दो बच्चें हैं और ये पूरा ध्यान अपने परिवार पर ही लगा रही हैं. माधुरी फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी कमाल की है. आज भी इनिके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है.

आपको बता दें, माधुरी इक्का-दुक्का फिल्मों में नजर आ जाती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ये काफी एक्टिव रहती हैं. आये दिन ये अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. बता दें, इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18.9 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं.


आमिर खान के घर हुई पार्टी में जब आमिर को ही गालियां दिए सलमान खान, तब

बॉलीवुड में आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान… तीनों खानों के बीच वैसे तो नॉर्मल संबंध ही रहते आए हैं, लेकिन कौन खान कब किस पर भड़क जाए ये कहना मुश्किल हो जाता है. दरअसल इनके बीच कारोबारी प्रतिद्वंद्विता इतनी ज्यादा है कि पब्लिक को दिखाने के लिए भले ही ये एक-दूसरे की तारीफें करते हैं लेकिन मौक़ा मिलने पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने से बाज़ नहीं आते. ऐसा ही एक बार हुआ आमिर की पार्टी में जब सलमान खान आमिर की किसी बात पर बुरी तरह भड़क उठे और आमिर को जमकर गालियां दे डाली.

आमिर खान और सलमान खान के बीच तल्ख़ रिश्ते की शुरुआत तब हुई जब फिल्म ‘सुलतान’ और ‘दंगल’ की स्टोरी एक जैसी होने की बात सामने आई. कहा जाता है कि सुलतान का प्रोडक्शन काफी आगे बढ़ चुका था इसलिए सलमान ने आमिर से आग्रह किया कि इस फिल्म को पेंडिंग में डाल दें लेकिन आमिर ने उनकी बात नहीं मानी.. फिर भी कहानी में फेरबदल जरूर कर दिया. आमिर ने अपने बेटे जुनैद के जन्मदिन पर अपने घर एक पार्टी रखी थी जहां उन्होंने सलमान खान को भी इंवाईट किया.

पार्टी में जब सलमान और आमिर का आमना-सामना हुआ तो आमिर सलमान की तारीफें करने लगे. जब दंगल का जिक्र आया तो आमिर ने सलमान को सलाह देते हुए कहा कि अगर उन्होंने फिल्मों के चुनाव में समझदारी दिखाई होती तो उन्हें करियर में इतनी असफलताओं का सामना नहीं करना पड़ता. जाहिर है ये बात सलमान को चुभ गई. पहले से ही भरे बैठे सलमान ने मौक़ा मिलते ही अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी.
सलमान ने आमिर को फेक बताते हुए कहा कि भले ही उन्होंने फिल्मों के चुनाव में समझदारी नहीं दिखाई हो लेकिन वो दूसरों के काम को अपना काम बताकर पेश नहीं करते और अपने निर्देशकों को पूरी इज्जत देते हैं. ये इशारा आमिर की तरफ ही था. सलमान के इस ताने से आमिर अवाक रह गए. उन्हें सलमान से ऐसी उम्मीद तो नहीं ही रही होगी.
लेकिन सलमान आमिर के मेहमान थे और वो पूरी तरह जवाबी हमले के मूड में थे. आमिर ने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी.

टीवी के वो 7 बाल कलाकार, जो वक्त के साथ काफी बदल गए, एक तो है लीड रोल में

टीवी के कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने बतौर बाल कलाकार अपनी अलग पहचान बनाई थी। लेकिन समय के साथ-साथ इन कलाकारों में काफी बदलाव आ चुका है। आज हम टीवी के ऐसे 7 बाल कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो पहले से काफी बदल चुके हैं।
7. निधि भानुशाली

निधि भानुशाली ने टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बतौर बाल कलाकार काम किया था। इन्होंने इस शो में सोनालिका भिड़े का किरदार निभाया था। अब यह बाल कलाकार 20 वर्ष की हो चुकी है। अब निधि के अंदर पहले से काफी बदलाव आ चुका है। निधि ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा मैं बतौर बाल कलाकार 8 साल तक काम किया है।
6. श्रुति बिष्ट

श्रुति बिष्ट ने भी टीवी जगत में बतौर बाल कलाकार लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने साल 2011 के शो चिंटू चिंकी और एक बाद-सी एक लव स्टोरी में पिंकी का रोल निभाया था। इसके अलावा श्रुति लोकप्रिय शो बालवीर में भी काम कर चुकी हैं। अब इनकी उम्र 17 वर्ष हो चुकी है। श्रुति के अंदर अब पहले से काफी बदलाव आ चुका है।
5. झील मेहता

झील मेहता भी बतौर बाल कलाकार टीवी शो में काम कर चुकी है। इन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निधि भानूशाली से पहले सोनालिका का किरदार निभाया था। झील मेहता ने इस शो में 4 साल तक काम किया था। उसके बाद झील मेहता ने खुद को शो से अलग कर लिया। यह भी अब पहले से काफी बदल चुकी हैं।
4. हिबा नवाब

हिबा नवाब टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार भी टीवी पर काम किया है। उन्होंने साल 2009 के शो लो हो गई पूजा इस घर की मे बतौर बाल कलाकार काम किया था। अब इनकी उम्र 23 वर्ष हो चुकी है। अब हिबा नवाब टीवी के लोकप्रिय शो जीजाजी छत पर है में मुख्य मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इनकी खूबसूरती पहले से और अधिक बढ़ गई है।
3. सिमरन नाटेकर
इन्होंने टीवी पर मात्र 7 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार काम किया था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत सब टीवी के शो 'तोता वेड्स मैना' से की थी। अब इनकी उम्र 22 वर्ष हो चुकी है। अब सिमरन दिखने में पहले से भी अधिक खूबसूरत लगती हैं।
2. अनुष्का सेन

अनुष्का सेन टीवी जगत की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हैं। इन्होंने बतौर बाल कलाकार बहुत लोकप्रियता हासिल की है। अनुष्का सेन ने 2012 के शो बालवीर में मेहर का किरदार निभाया था। इस शो में अनुष्का के अभिनय को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। इसके अलावा अनुष्का सेन ने इंटरनेट वाला लव और झांसी की रानी में भी काम किया है। 17 साल की हो चुकी अनुष्का के अंदर भी पहले से काफी बदलाव आ चुका है।

1. नूपुर भट्ट

नूपुर भट्ट ने भी बतौर बाल कलाकार टीवी कैरियर की शुरुआत की थी। नूपुर ने "आर. के. लक्ष्मण शो'' में लता वसावाड़ा का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्होंने दमदार एक्टिंग करके काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब नूपुर की उम्र 24 साल हो चुकी है। उनके अंदर पहले से काफी बदलाव आ चुका है। अब इनको पहचानना काफी मुश्किल लगता है।