Thursday, 26 March 2020

कोरोना से लड़ने के लिए इन हस्तियों ने किया सबसे ज्यादा दान,नंबर-1 ने किए 1029 करोड़ का दान

कोरोना वायरस अब तक विश्व के 150 से ज्यादा देशों में दहशत मचा चुका है। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूरे भारत को 21 दिनों के लॉक डाउन का ऐलान किया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई हस्तियों ने भी योगदान दिया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हस्तियों के बारे में सबसे ज्यादा दान दिया है।
1- जैक मा:चीन के उद्योगपति और अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा सूत्रों के अनुसार कई देशों को मदद किया है। उन्होंने कुल मिलाकर 1029 करोड़ रुपए दान किए हैं।
2- बिल गेट्स:
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स मदद करने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए का दान किया है।
3- अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपए का दान किया है और कई जगहों पर मास्क भी वितरण किया है।
4- सनी देओल
सनी देओल गुरदासपुर से सांसद है। उन्होंने अपनी संसदीय क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 50 लाख रुपए का दान किया है।
5- इरफान पठान और यूसुफ पठान
 
क्रिकेट दुनिया के दो बेहतरीन ऑलराउंडर युसूफ पठान और इरफान पठान ने 4000 मास्क वितरण किए हैं।
6- आनंद महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी सहायता करने में पीछे नहीं है। आनंद महिंद्रा ने रविवार को ऐलान किया कि वह अपनी पूरी सैलरी इसके लिए दान करेंगे।
मित्रों आर्टिकल को लाइक और शेयर करें ताकि इन से प्रेरणा लेकर और लोग दान करें।

0 comments: