दोस्तों जैसे आप सभी को पता ही है कि कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश भर में 21 दिनों का लॉक डाउन चल रहा है। इस लाकडाउन के असर से पूरा भारत इसका सख्ती से पालन कर रहा है और लोग घर से बाहर कम ही निकल रहे हैं या जरूरत पड़ने पर ही निकल रहे हैं।
कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या को लेकर पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। करीब सात लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हिंदुस्तान में भी यह वायरस बहुत तेजी से फैलता जा रहा है।इस वायरस के बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। दोस्तों आज हम ऐसे अफवाहों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आपको व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया के जरिए दिया जा रहा है तो चलिए जान लेते हैं।
सोशल मीडिया तथा अन्य साइट पर 21 दिन के लाभ डॉन को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है जिससे लोग काफी परेशान हैं इस मामले में सरकार ने एक बड़ी राहत दी है दोस्तों आपको बता दें कि इस मामले में सरकार ने 21 ने के लाभ डॉन को आगे बढ़ाने की अभी कोई मंशा नहीं है ऐसी बात की है। दोस्तों आपको बता दें कि वायरस की मामले की गम्भीरता को देखते हुए सराकर ने अगामी 14 अप्रैल तक देश में भारत के अधिकतर शहरों को बंद कर दिया है। लेकिन, इसी बीच लॉक डाउन लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने बताया कि 21 दिनों के लॉक डाउन की अवधि को आगे बढ़ाने का प्लान नहीं है।
कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा ने बताया कि जिस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है उसे देखकर मैं हैरान हूं। हर ओऱ चर्चाएं हो रही है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि LockDown की अवधि को बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। कैबिनेट सेक्रेटरी के इस ऐलान से लोगों को आवश्य राहत मिलेगी।
क्योंकि, इन दिनों लॉक डाउन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई रिपोर्ट और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि देश में लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी। दोस्तों आपको बता दें कि ऐसी भ्रम पैदा करने वाली तथा लोगों को परेशान करने वाली जानकारी सोशल मीडिया पर काफी चल रही है। आता आप ऐसी खबरों से बचें और सरकार के दिए गए निर्देशों का पालन करें।

0 comments: