Tuesday, 31 March 2020

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया इतना दान, जानकर हैरानी होगी

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया इतना दान, जानकर हैरानी होगी

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में रिलीज हुई फिल्म अबोध से की थी. इस फिल्म के बाद माधुरी दीक्षित ने अपने अभी तक के करियर में हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास, खलनायक, साजन, कोयला और टोटल धमाल जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जिनमें दर्शकों ने उनके अभिनय को बेहद पसंद भी किया है.
यह तो आप लोग सभी जानते हैं कि इस समय भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इस संकट के समय में भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकार सरकार की बेहद मदद कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले अभिनेता अक्षय कुमार, प्रभास, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, सलमान खान और रितिक रोशन जैसे कई बड़े कलाकारों ने करोड़ों का दान दिया है. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए का दान दिया है ताकि कोरोनावायरस जैसी खतरनाक महामारी को खत्म किया जा सके|

0 comments: