Saturday, 28 March 2020

लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रहा है यह अभिनेता, घर पर जमकर कर रहा है जिम

घर में कैद रहकर ज्यादातर सितारे अपना समय एक्सरसाइज और जिम करने में व्यतीत कर रहे हैं। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट असीम रियाज भी घर पर रहकर शरीर पर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर में उनकी मेहनत का रंग दिखाई पड़ रहा है।
असीम की बॉडी पहले से भी ज्यादा तगड़ी हो गई है। उनकी बॉडी में कुछ इंप्रूवमेंट दिखाई दे रहे हैं और उनके सिक्स पैक्स और भी टाइट हो चले हैं। वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। रात के अंधेरे में मुंह में मास्क लगाया हुए असीम हैंडसम दिख रहे हैं।


असीम अपने अफेयर की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। हिमांशी को वह बिग बॉस के भीतर ही दिल दे बैठे थे और बाहर भी उनका प्यार जारी है। वह अक्सर हिमांशी के साथ स्पॉट किए जाते हैं, फिलहाल लॉकडाउन की वजह से नहीं देखे जा रहे हैं।

0 comments: