तलाकशुदा बिजनेसमैन की तीसरी पत्नी बन कर है खुश, शादी के बाद मनाया पहला गुड़ी पड़वा
'बिग बॉस 12' फेम एक्ट्रेस नेहा पेंडसे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है । बता दे कि इस साल उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सार्दुल सिंह बयास से शादी कर ली। 5 जनवरी को इन दोनों की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है । आपको बता दें कि नेहा ने शादी के बाद पहला गुड़ी पड़वा सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है ।
तलाकशुदा बिजनेसमैन की तीसरी पत्नी बन कर है खुश
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नेहा पेंडसे के पति शार्दुल सिंह उनसे पहले भी दो बार शादियां कर चुके हैं । जी हां दोनों पत्नियों की एक- एक बेटियां हैं और नेहा उनकी तीसरी पत्नी बनकर बेहद खुश है । दोनों खुशी से जीवन बिता रहे हैं । नेहा ने इंटरव्यू के दौरान सार्दुल सिंह बयास की जमकर तारीफ की थी और उनको एक अच्छा इंसान बताया था ।
शादी के बाद मनाया पहला गुड़ी पड़वा
नेहा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वह मराठी अवतार में नजर आ रही है। पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी में वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही है । ट्रेडिशनल लुक इन पर बिल्कुल सूट कर रहा है । नेहा अपनी शादी के दौरान चर्चा का विषय बनी थी, क्योंकि उनके पति ने पहले ही दो शादियां कर ली थी । नेहा ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पति के बारे में वह पहले से ही सब कुछ जानती थी नेहा कहती है कि तलाकशुदा आदमी से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है । मैं भी इससे पहले तीन लड़कों के साथ रिलेशनशिप में रही थी लेकिन शादी की बात आते आते वह गायब हो गए । मुझे अच्छा लगा कि शार्दुल ने मुझसे शादी की बात की और संग सात फेरे लिए ।'
बात की जाए नेहा के करियर की तो उन्होंने कई बड़ी सीरियल में काम किया है जैसे कि भाग्यलक्ष्मी, मीठी-मीठी बातें, हसरतें और भी कई । इसके अलावा 1999 में उन्होंने 'प्यार कोई खेल नहीं' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की ।


0 comments: