कोरोनावायरस इस समय पूरी दुनिया में फैल चुका है जिससे पूरे विश्व के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, इससे बहुत से लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कुछ लोगों की इस वायरस के कारण मौत भी हो चुकी हैं, हालांकि कुछ लोग कोरोनावायरस से लड़कर ठीक भी हो रहे हैं।
कोरोनावायरस की वजह से पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन करने का आदेश दे दिया गया है ताकि भारत जल्द से जल्द इस महामारी से लड़ सकें क्योंकि इस महामारी से बचने के लिए अभी किसी भी तरह की वैक्सीन तैयार नहीं हुई है।
21 दिनों के लॉक डाउन के बीच आई यह बड़ी खुशखबरी
कई लोग 21 दिनों के लॉकडाउन की खबर सुनकर काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि उन्हें खाने-पीने की जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में आज एक खुश कर देने वाली खबर सामने आई है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब और दिल्ली कि सरकार ने अपने राज्य में कर्फ्यू लगा दिया था। जिसकी वजह से कई लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे लेकिन अब उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
पंजाब और दिल्ली सरकार कर रही है यह सराहनीय कार्यपंजाब सरकार ने कर्फ्यू के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों के घरों तक राशन और दूध पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं दिल्ली के गरीब और असहाय लोगों के लिए भी एक बड़ी खबर है, दिल्ली सरकार द्वारा बाबा खड़क सिंह मार्ग पर रैन बसेरा में मुफ्त भोजन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने हाल ही में मीडिया ब्रीफिंग में आश्वासन दिया था कि 21 दिन के दौरान कोई भी शहर में भूखा नहीं सोएगा, वही उत्तर प्रदेश की सरकार ने 3 महीने का राशन मुफ्त में देने की घोषणा की है।



0 comments: