Thursday, 26 March 2020

धरती की ओर बढ़ रहा एक बड़ा खतरा, वैज्ञानिक हुए परेशान

धरती की ओर बढ़ रहा एक बड़ा खतरा, वैज्ञानिक हुए परेशान



यूनाइटेड नेशन के नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने एक खतरे की घंटी दी है। दरअसल, नासा के वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि धरती की ओर चार एस्टेरॉयड तेजी से बढ़ रहे हैं जो सबसे बड़ा ऊंचे पहाड़ माउंट एवरेस्ट से भी कई गुना बड़ा है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पृथ्वी से बेहद करीब से गुजरेंगे लेकिन इससे धरती को कोई नुकसान नहीं होगा। ये एस्टेरॉयड 31,319 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पृथ्वी को ओर बढ़ रहा है। इन चारों में से एक एस्टेरॉयड 7,13,000 किमी दूर से निकलेंगे। इस एस्टेरॉयड ने वैज्ञानिकों की परेशानियों को बढ़ा दिया है।





वैज्ञानिक परेशान इसलिए हैं क्योंकि जिस रफ्तार से ये एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, अगर वह टकराता है तो धरती पर बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। इसके चपेट में आने वाले कई क्षेत्र तबाह हो सकते हैं। नासा वैज्ञानिकों का जहां कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, वहीं कुछ वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना जताई है।





वैज्ञानिकों ने इन एस्टेरॉयड को 2020 FK, 2020 FS, 2020 DP4 और 2020 FF1 नाम दिया है। 2020 FK सबसे छोटा एस्टेरॉयड है, जो 37 हज़ार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है। वहीं 2020 FS 15 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। साथ ही सबसे बड़ा एस्टेरोइड 2020 DP4 धरती के करीब पहुंचेगा। ये फिलहाल 47 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

0 comments: