ABC NEWS: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉक डाउन के ऐलान के बाद से देशभर में अलग-अलग शहरों की सीमाओं में जहां फोर्स लगा दी गईं. पूरी व्यवस्था ठप सी हो गई है. अब इस लॉकडाउन के बीच लोग पैदल ही अपने गांव, घर, शहरों के लिए वापस कूच करने लगे हैं. ये वो लोग हैं जो दो जून की रोटी के लिए दिल्ली, गाज़ियाबाद, नोएडा जैसे बड़े शहरों में आए थे. ऐसे ही 1000 से अधिक लोगों के परिवार समेत दिल्ली से अपने घरों के लिए पैदल निकल पड़ने की खबर लगते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौरन इनका पता लगाकर मदद के आदेश दिए. डीएम बुलंदशहर और एसएसपी बुलंदशहर ने इन लोगों को ढूंढ़ा. इनकी जांच कराई और इन्हें भोजन मुहैया कराया. साथ ही बस का इंतज़ाम कर इन्हें घर भिजवाया.
पैदल लौटते लोगों की तस्वीरें बुलंदशहर के सिकंदराबाद सीमा की हैं. यहां पैदल गुजरने वाले परेशान हाल लोगों पर प्रशासन एक वक्त के खाने का मरहम लगा रहा है. इतना ही नहीं प्रशासन ऐसे लोगों को बस भी मुहैया कराया है. साथ ही कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को सैनिटाइज करने के साथ सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा जा रहा है.
बुलंदशहर डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार ने खुद बुलंदशहर की सभी सीमाओं पर जाकर परेशान मुसाफ़िरों का हाल जाना. वहीं लॉकडाउन के मद्देनज़र भी प्रशासन लोगों लगातार समझाने का प्रयास कर रहा है. एसएसपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगर कोई भी अनावश्यक घर से बाहर पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा.

0 comments: